सीएम मोहन यादव के सख्त निर्देश के बाद एक्शन, खुले में बेच रहे मटन-चिकन की दुकानों को प्रशासन ने किया सील

neemuch news

Neemuch News : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगा रखी है। लेकिन नीमच जिले में धड़ल्ले से खुले में मांस की बिक्री की जा रही थी। इसको लेकर आज पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन दुकानों को सील कर दिया।

सीएम की गाइडलाइन पर प्रशासन की कार्रवाई

इस दौरान दुकान संचालकों और प्रशासन के लोगों के बीच काफी बहसबाजी भी हुई। बहसबाजी धीरे धीरे हंगामें में तब्दील हो गई। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी के कारण उनकी एक न चली। नगरपालिका द्वारा मटन व्यवसायियों को दुकाने अलॉट कर दी गई थी और सात दिन में दुकानें मटन मार्केट में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए थे इसके बावजूद दुकानें शिफ्ट नहीं की गई।

[dgv_vimeo_video id=”901144801″]

प्रशासन ने दुकानों को किया सील

कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानों को सील कर दिया और सख्त हिदायत दी कि वे अपना व्यवसाय तुरंत मीट मटन मार्केट में शिफ्ट करें नहीं तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जेसीबी की मदद से दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग, बोर्ड को भी हटाया गए।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”901144520″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews