
Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और नकली मालिक खड़ाकर असली जमीन का सौदा करने वाले एक और गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक पखवाड़े में यह दूसरा बड़ा मामला उजागर हुआ है। मानसिंह नाम के गरीब किसान को गिरोह ने चूना लगा दिया। उसे पता ही नहीं चला और उसकी जमीन बेच दी। जब उसे भनक लगी तो उसने एसपी को शिकायत की। पुलिस ने लम्बी पड़ताल के बाद मास्टरमाइंड राहुल जाट समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि जांच में पता चला कि गिरोह के लोग जिस व्यक्ति की जमीन होती थी उसे कानोकान खबर ही नहीं लगने देते और उसका फर्जी आधार कार्ड सहित अन्य व्यक्ति का फोटो इस्तेमाल कर पंजीयन कार्यालय में डमी मालिक को खड़ा कर जमीन बिकवा देते थे। इसमें पंजीयन कार्यालय की भूमिका भी संदिग्ध है।
[dgv_vimeo_video id=”997809616″]
एसपी अंकित जायसवाल ने आम जनता से अपील की है कि उनकी संपत्ति की फर्जी खरीद बिक्री की कोई शिकायत है तो तुरंत पुलिस को बताएं, तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”997806035″]
