Neemuch News: फटा मारुति वैन में रखा गैस सिलेंडर, लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Neemuch News: फटा मारुति वैन में रखा गैस सिलेंडर, लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां खड़ी मारूति वैन में रखा सिलेंडर अचानक से फट गया। इससे वहां देखते-ही-देखते भीषण आग लग गई। इस दौरान मौके पर मौजूद मैकेनिक और अन्य कर्मचारी भागकर अपनी जान बचाए। इसके साथ ही आग पर काबू पाने के लगातार प्रयास भी किया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी कड़ी मशक्कत के बाद आगजनी की इस घटना पर काबू पाया गया।

श्रीराम सर्विस सेंटर में हुआ हादसा

दरअसल, मामला महू रोड़ स्थित महावीर नगर के समीप मुख्य मार्ग पर एक ऑटो गैरेज का है। जब श्याम गैस एजेंसी के गोदाम के सामने स्थित श्रीराम सर्विस सेंटर में यह हादसा हुआ। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, मारुति वैन में गैस सिलेंडर की टंकी लीकेज होने से यह घटना हुई है। वहीं, आग लगने से मारूति वेन पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है।

फिलहाल नियंत्रण में है स्थिति

इस घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। बता दें कि जिस गैरेज में आग लगी है, उसके ठीक सामने ही गैस सिलेंडर का गोदाम भी है। तो यह आगजनी विकराल रूप ले सकती थी लेकिन समय रहते दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। अन्यथा, हरदा जैसी बड़ी घटना घट सकती थी। वहीं, पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

नीमच, कमलेश सारडा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews