
Neemuch News : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) यानी कि सटोरियों की दिवाली शुरू हो गई है। इससे पहले सटोरिए सक्रिय होकर हर मैच में करोड़ों रुपये का सट्टा लगाने की तैयारी में ‘जुट गए हैं। आईपीएल क्रिकेट सीरीज के हर मैच में नीमच जिले में करोड़ों रुपए का सट्टा लगने की आशंका है। सटोरियों ने आईपीएल के लिए अपनी बिसात जमाना शुरू कर दिया। वहीं, हर बार पुलिस की स्पेशल टीम एक-दो कार्रवाई कर शांत बैठ जाती है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नीमच जिले में करीब एक दर्जन बड़े बुकी हैं, जिसका पूरा कनेक्शन दिल्ली, मुंबई, नागपुर, कोलव जैसे बड़े शहरों से होता है। यहां जमा पैसों के हिसाब से आइडी-पासवर्ड बना कर दिया जाता है। इन शहरों में बैठे कई बुकी नीमच, मंदसौर, रतलाम, जावरा, मनासा, समेत छोटे-छोटे कस्बों में अपनी लाइनें देते हैं और ये लाइनें अपनी विशेष आइडी-पासवर्ड से खुलती है। वहीं, पुलिस प्रशासन को इन सटोरियों पर कड़ी निगरानी रख उनपर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

