बाइक और ट्राले में हुई जोरदार भिडंत, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल इंदौर रैफर

Road Accident In Dewas

नीमच, डेस्क रिपोर्ट। नीमच (Neemuch) के जीरन थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क एक्सीडेंट देखा गया। यहां ट्राले और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए इंदौर रैफर किया गया है।

ये भीषण सड़क हादसा नीमच के जीरन थाना क्षेत्र के सकरग्राम और हड़कियांखाल फोरलेन पर हुआ है। यहां पर 25 वर्षीय तुषार अपने दो दोस्त विजय और अंकित के साथ रतलाम से वापस नीमच लौट रहा था। तभी हरकियांखाल और सकरग्राम के बीच फोरलेन पर इनकी ट्राले से जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

Must Read- थाने में नींद की गोलियां खाकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना में तुषार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि अंकित और विजय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों गंभीर घायलों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है और तुषार के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक तुषार अपने दोनों दोस्तों के साथ गराडू लेने के लिए रतलाम गया था। रतलाम से तीनों वापस नीमच लौट रहे थे उसी समय यह भीषण हादसा हो गया। पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है और केस के बारे में अन्य जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews