Neemuch News : झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, फसलों को भी मिला अमृत, किसानों की टेंशन भी हुई दूर

नगर पालिका के कामों की भी पोल खुल गई, नया बाजार में जलभराव, बच्चे स्विमिंग की तरह पानी मे तैरते नजर आए
neemuch news

Neemuch News : दो हफ़्तों की लंबी खींच के बाद आज मध्य प्रदेश के नीमच जिले में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश सुबह 11.30 बजे से झमाझम शुरू हुई जो दोपहर तक जारी रही।

बता दें कि किसान दो हफ़्तों से आसमान में टकटकी लगाए बारिश के इंतज़ार में थे। आज हुई आसमान से बारिश किसानों की फसलों के लिए अमृत लेकर आई है। किसानों ने सोयाबीन, चना, लहसुन जैसी फसले खेतो में बो रखी थी। जो बारिश ना होने से सूखने की कगार पर खड़ी थी। वही दूसरी ओर इस बारिश ने शहर में नगर पालिका के सफाई के कामो की भी पोल खोलकर रख दी।

नगर पालिका के कामों की भी पोल खुल गई, कई इलाकों में जलजमाव

बारिश से कई जगह शहर में जलभराव की स्थिति हो गई। नीमच के नयाबाजार में तो दुकानों की सीढ़ियों तक जल भराव हो गया। जिसे देख बच्चे स्विमिंग पूल समझ नहाने लगे और पानी मे तैरते नजर आए। तो वही वाहनों के आवागम को लेकर भी राहगीरों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1000752009″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews