Hanuman Jayanti 2023: नीमच में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, उज्जैन के प्रसिद्ध ताल-मंजीरे रहे आकर्षक का केंद्र

Hanuman Jayanti 2023: नीमच में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, उज्जैन के प्रसिद्ध ताल-मंजीरे रहे आकर्षक का केंद्र

Hanuman Jayanti 2023 :आज पूरे देशभर में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के नीमच में भी इसकी धूम देखने को मिली थी। जिसे लेकर आज कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत भी नीमच हनुमान जी के मंदिर आए थे। जिसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने हनुमान जयंती पर आयोजित चल समारोह में मीडिया के साथ बात करते हुए कही। इस दौरान मंत्री ने राम नाम का भगवा लहरा कर क्षेत्रवासियों को एक नया संदेश दिया।

[dgv_vimeo_video id=”815252840″]

[dgv_vimeo_video id=”815253726″]

विशाल चल समारोह का आयोजन

बता दें कि हनुमान जयंती का चल समारोह स्थानीय बस स्टैंड के परकोटा हनुमान जी से शुरू हुआ, जहां पर बजरंगबली की प्रतिमा पर मंत्री सकलेचा ने पूजा अभिषेक कर इसकी शुरुआत की जो कि लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक, बजाज खाना, कंठाल चौक, टॉकीज चौराहा, खुर्रा चौक, अठाना दरवाजा, शिलावटी मोहल्ला, बागड़िया बाजार, आडा गेला, कन्या शाला, रामपुरा दरवाजा, धान मंडी होते हुए पूरे नगर भर में भ्रमण किया।

[dgv_vimeo_video id=”815253060″]

[dgv_vimeo_video id=”815253269″]

उज्जैन के प्रसिद्ध ताल-मंजीरे रहे आकर्षक का केंद्र

इस दौरान उज्जैन महाकाल की नगरी से आए ताल मजीरे की टीम पूरे शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे। उनके ढोलक की थाप लोगों को अद्भुत लगा। कलाकारों ने शिवजी का वृहद रूप धारण किया, जिसमें चिलम के साथ में धुआ उठाने का सिंगार अपने आप में अलग ही दृश्य दिखाई दे रहा था। हनुमान जन्मोत्सव के पर्व पर आज जावद नगर में उज्जैन के प्रसिद्ध भस्म रमैया मित्र मंडल द्वारा आरती की जाएगी। जिसमें ढोल,डमरु,झांझ और झालर से बाबा महाकाल के द्वार पर जो विशेष आरती की जाती है।

[dgv_vimeo_video id=”815253442″]

[dgv_vimeo_video id=”815253571″]

इन लोगों की रही सराहनीय भूमिका

समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समंदर पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली, उपाध्यक्ष सुचित सोनी कांग्रेश मंडलम अध्यक्ष शौकीन पटेल विजय मुछाल विजय शर्मा, गोविंद प्रजापत, प्रशासकीय अधिकारियों में जावद एसडीएम शिवानी गर्ग जावद टीआई नरेंद्र सिंह ठाकुर समेत सभी अधिकारियों ने अपना कार्य बखूबी निभाया।

[dgv_vimeo_video id=”815251794″]

[dgv_vimeo_video id=”815252683″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews