नीमच में सनसनीखेज मामला : ट्रक के लिए 5 लाख नहीं दिए तो शौहर ने पत्नी के साथ किया यह काम

मृतिका के ससुराल पक्ष ने मामलें को दबाने की खासी कोशिश की लेकिन आखिरकार मायके वालों ने पुलिस को सच बता दिया।
Major crackdown by Mandsaur Police

MP POLICE ACTION

मध्यप्रदेश के नीमच में ईद मिलादुन्नबी के दिन महिला की गोली लगने से मौत के मामलें में खुलासा हो गया है, महिला को गोली किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने मारी थी। आरोपी पत्नी से दहेज और पैसों की मांग कर रहा था।

सनसनीखेज मामला 

​नीमच के रिसाला मस्जिद क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी पति नदीम ट्रक खरीदने के लिए पत्नी तरन्नुम पर मायके से 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर हुए विवाद में उसने तरन्नुम के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। ​

परिजनों ने गढ़ी झूठी कहानी और फिर हुआ खुलासा 

परिजनों ने पहले सीढ़ियों से गिरने और फिर गलती से गोली चलने की बात कहकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जब कड़ाई से पूछताछ की तो मामलें का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है मृतिका की शादी को 8 साल ही हुए थे और उसका एक 3 साल और एक 8 साल का बच्चा है।

नवलसिंह सिसौदिया, ASP नीमच

[dgv_vimeo_video id=”1116402883″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews