जाको राखे साइयां, मार सके न कोय…नीमच की ये घटना किसी चमत्कार से कम नहीं!

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय…नीमच की ये घटना किसी चमत्कार से कम नहीं!

Neemuch News : जाको राखे साइयां मार सके ना कोई…यह कहावत मंगलवार को नीमच जिले में एक व्यक्ति पर सटीक बैठी है। दरअसल नीमच रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म का एक वीडियो सामने आया है। जो मंगलवार का बताया जा रहा है।

यह है पूरी घटना

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन आ कर रूकने ही वाली होती है उससे पहले ही एक युवक ट्रेन से उतरता है लेकिन बैलेंस बिगड़ने से वह चलती ट्रेन के दौरान प्लेटफॉर्म ओर ट्रेन के बीच मे गिर जाता है।

जैसे ही यह नजारा पास में ही मौजूद आरपीएफ के जवान देखता है तुरंत बहादुरी का परिचय दिखाते हुए वह गिरे हुए युवक को उठाकर जान बचा लेता है। जिसके बाद में इस जवान की सोशल मीडिया पर हर कोई तारीफ करता दिखाई दे रहा है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”859468422″]

[dgv_vimeo_video id=”859468854″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews