रामपुरा के खिमला पावर प्लांट में हादसा, सुपरवाइजर की मौत के बाद मजदूरों ने किया हंगामा

संतुलन बिगड़ने से मजदूर उंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहकर्मियों का आरोप है कि कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, जैसे सेफ्टी जाली, मौजूद नहीं थी।
Accident at Khimla Power Plant in Rampura Neemuch

Accident at Khimla Power Plant in Rampura Neemuch

नीमच जिले के रामपुरा स्थित खिमला पावर प्लांट (एलएंडटी कंपनी द्वारा संचालित) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। काम के दौरान सुरक्षा मानकों की कथित अनदेखी के चलते एक युवा सुपरवाइजर की मौत हो गई, जिसके बाद प्लांट परिसर में भारी तनाव और हंगामे की स्थिति बन गई।

मृतक की पहचान एहसान उल हक (25 वर्ष), पिता रियाजउल हक, निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह देर शाम प्लांट में 6 मंजिला दीवार पर लगी प्लेट को ठीक करने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहकर्मियों का आरोप है कि कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, जैसे सेफ्टी जाली, मौजूद नहीं थी।

मजदूरों और कर्मचारियों ने काम बंद की नारेबाजी 

घटना के बाद मजदूरों और कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने काम बंद कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और प्लांट परिसर में तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, कर्मचारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश देकर किया स्थिति को कंट्रोल 

सूचना मिलते ही रामपुरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया और मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कई घंटों तक चले हंगामे के बाद स्थिति सामान्य हो पाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews