
Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच में मनासा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां सट्टा लगाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे बाकि सट्टोरियों के बीच हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मनासा थाने में पदस्थ भोपाल सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बालाजी मंदिर के पास से दो सट्टोरियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से अवैध सटटा अंक पर्ची व मोबाइल सहित 820 रुपए जब्त किए गए हैं।

इस मामले में नरेन्द्र और दिलीप के खिलाफ अपराध क्रं 65/ 2023 धारा 4 क सटटा एक्ट धारा 109 भादवि के तहत प्रकरण पंजिबध्द किया गया है। बता दें कि मनासा पुलिस द्वारा लगातार सटटा विरोधी कार्रवाई की जा रही है और इस साल अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जा चुकी है। जिससे उनमें हड़कंप मचा हुआ है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

