
नीमच। श्याम जाटव| कलेक्टर जितेन्द्र सिंह राजे के मार्गदर्शन में जावद नगर में कंटेनमेंट एरिया को छोडकर नगर के सभी वार्डो में आवश्यक वस्तुओ में राशन सामग्री एवं सब्जी का वितरण जावद अनुविभागीय अधिकारी पी एल देवड़ा, जावद एसडीओपी एम.एल. मोरे साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सौलंकी द्वारा किया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजु सोलंकी ने बताया कि जावद नगर में कुल 15 वार्ड हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 16000 के लगभग है एवं 15 वार्ड में 4700 के लगभग परिवार निवास करते हैं। सभी को सब्जी व जरूरत की सामग्री पहुचाने का कार्य हो रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोलंकी ने बताया है की गुणवत्ता को लेकर सतत मॉनिटरिंग की जा रही है|
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

