MP में चुनाव के बाद सामने आया अनोखा मामला, हार के बाद प्रत्याशी ने की मतदाताओं से वसूली, वीडियो वायरल

MP में चुनाव के बाद सामने आया अनोखा मामला, हार के बाद प्रत्याशी ने की मतदाताओं से वसूली, वीडियो वायरल

नीमच, कमलेश सारडा। मध्यप्रदेश (MP) के नीमच में चुनाव के बाद एक अनोखा मामला सामने आया। हार के बाद मतदाताओं से रुपये वसूली करते हुए एक प्रत्याशी का वीडियो वायरल हो चुका है। भारत में किसी को लालच दे कर वोट मांगना गैर कानूनी है और यहाँ हारने के बाद वापस दिए गए पैसे की मांग करने का मामला काफी गंभीर है। जिसके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सरपंच पद प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में निर्वाचन प्रक्रिया और प्रशासन की मुस्तेदी पर सवाल उठ रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”728766990″]

यह भी पढ़े… MP में पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर, अगले 5 सालों में देश में खत्म हो जाएगी पेट्रोल की जरूरत, जानें वजह

अब वायरल हुए इस वीडियो की बात करें तो यह वीडियो सोश्यल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग ग्रामीणों के घर-घर दस्तक देकर उनसे रुपयों की वसूली करते दिखाई दिए। कुछ लोगों के साथ मारपीट की गई तो कुछ लोगों को धमकाकर वसूली की गई। दरअसल, यह वीडियो नीमच जिले की मनासा जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरान से सरपंच पद के प्रत्याशी राजू दायमा का बताया गया। मिली जानकारी के मुताबिक चश्मा चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाले दायमा ने पहले पैसे बांटकर मतदाताओं को प्रलोभन दिया, लेकिन जब चुनाव में किसी दूसरे प्रत्याशी की जीत हो गई तो राजू और उसके समर्थक बौखला गए।
[dgv_vimeo_video id=”728767491″]
चुनाव में जीत हो यह जरूरी नहीं। एक तरफ जहां प्रत्याशी का वॉटर को प्रलोभन देना ही गैर कानूनी था, वहीं दूसरी तरफ इनके लोगों ने गांव-गांव जाकर वोटरों को डरा धमकाकर दिए हुए रुपयों की वसूली करनी शुरू कर दी। सूत्रों की माने तो महज डेढ़ दो घंटे में साढ़े चार लाख रुपए की वसूली प्रत्याशी द्वारा भेजे गए लोगों ने की है। वीडियो के वायरल होते ही हलचल गई। पुलिस ने वायरल वीडियो को देखते हुए आरोपी राजू दायमा के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच शुरू हो चुकी है। इधर विधि विशेषज्ञ इस घटना को लेकर निर्वाचन आयोग और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़ें कर रहें हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews