Transfer 2023 : अधिकारियों के थोकबंद तबादले, 13 को मिली नवीन पदस्थापना आदेश जारी, देखे लिस्ट

RAS transfer news

MP Transfer News : नीमच जिले के मनासा विधानसभा के भदाना क्षेत्र में किसानों की जमीन पर बुलडोजर चलाने के मामले में वन विभाग की टीम के साथ विधायक माधव मारू का आमना-सामना दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ, जहां विधायक मारू ने कहा कि मेरे क्षेत्र में किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना के दूसरे दिन राज्य शासन द्वारा वन विभाग के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई, जिसमें नीमच जिले के वन मंडल अधिकारी का प्रभाव शाजापुर के डीएफओ मयंक चांदीवाल से तुरंत प्रभाव से हटाते हुए रायसेन के वन मंडल अधिकारी शिवकरण अटोदे को नीमच वन मंडल अधिकारी बनाया गया।

13 अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी

राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेना के अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए नवीन पदस्थापना पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया। जिसमें नीमच वन मंडल अधिकारी का प्रभार शिवकरण अटोदे को दिया।

वीडियो के बाद सीएम ने लिया एक्शन

अंदर खानों की चर्चा है कि मनासा विधानसभा क्षेत्र में किसानों पर कार्रवाई करने पहुंचे वन विभाग के अमले के साथ विधायक माधव मारू का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था उसके बाद में सीएम शिवराज सिंह ने विधायक से चर्चा कर पूरी स्थिति को जाना, जिसके बाद में तत्काल प्रभाव से शाजापुर के लिए डीएफओ मंयक चांदीवाल को जो नीमच का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था उसे हटाते हुए नए डीएफओ शिवकरण अटोदे को बनाया गया।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”471893″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews