
Neemuch News : मध्य प्रदेश की पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में नीमच जिले की नयागांव पुलिस ने अवैध माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया। जिसके तहत पुलिस ने मुखबीर की सूचना के आधार पर बिना नम्बर की स्विफ्ट कार की घेराबंदी की। नाकाबंदी को देखते ही कार चालक तेज गति से गाड़ी चलाकर भगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की टीम ने उसे रोक लिया और तलाशी ली गई।
1 क्विंटल गांजा जब्त
तलाशी में कार की डिक्की से 2-2 किलो के 50 पैकेट मिले, जिन्हें खोलकर देखा गया तो वह 1 क्विंटल गांजा निकला। जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। बता दें कार चालक विशाखापट्टनम से राजस्थान ले जा रहे थे। मौके पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो कि राजस्थान के उदयपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुछताछ करने पर ड्रग माफियाओं के अंतरराज्यीय गिरोह के शामिल होने की जानकारी पता चली है।
[dgv_vimeo_video id=”775262835″]
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गांजे की यह खेप विशाखापट्टनम से लाकर राजस्थान में खपाने ले जाई जा रही थी। इधर राजस्थान में भी होटल्स और पब में गांजे के कश लगवाए जाने के मामले सामने आते रहे हैं। इस मामले में ऐसे कई चोंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। इस मामले के बाद बाकि माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
SP ने दी ये जानकारी
वहीं, मामले में नीमच SP सूरज वर्मा ने बताया कि, प्रदेश मुक्ति नशा अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। कार की डिक्की से 2-2 किलो के 50 पैकेट मिले, जिससे 1 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। इस इलाके में हाल ही में अफीम की खेती होती है। इसलिए यहां पर ज्यादा-से-ज्यादा नशा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है ताकि युवा वर्ग इसकी चपेट में ना आए।
[dgv_vimeo_video id=”775262431″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

