Neemuch: शासकीय अस्पताल की बड़ी लापरवाही, मृत अवस्था में मिली प्रसूता, परिजनों का हंगामा

Neemuch: शासकीय अस्पताल की बड़ी लापरवाही, मृत अवस्था में मिली प्रसूता, परिजनों का हंगामा

नीमच, कमलेश सारडा। नीमच (neemuch) के रामपुरा शासकीय चिकित्सालय (government hospital) में लापरवाही का बड़ा मामला देखने को मिला है। हालांकि जिले के सभी हॉस्पिटलों (hospital) की हालत दयनीय है। मगर गैर जिम्मेदारी और लापरवाही (negligence) की हद तो तब हो गई। जब प्रसव के लिए आई प्रसूता को रामपुरा के शासकीय चिकित्सालय में रात्रि में भर्ती कराया गया।

इस दौरान उसकी देखरेख नहीं हुई और जब सुबह परिजनों ने देखा तो युवती दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया और चक्का जाम कर दिया। दरअसल 27 वर्षीय विद्या भाई धनगर जो कि गांव अमरपुरा की रहने वाली थी। उसे प्रसव के लिए शासकीय चिकित्सालय रामपुरा में रात्रि में भर्ती कराया गया था।

Read More: MP News: किसानों के लिए बड़ी तैयारी में शिवराज सरकार, मिलेगा लाभ

चक्का जाम और हो हल्ला होने की जानकारी पर रामपुरा तहसीलदार गजेंद्र सिंह, कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी संदीप तोमर, एसडीओपी संजीव मुले, एसडीएम आकांक्षा कटोरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत किया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग लापरवाही होने पर स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई की बात कर रहा है। गौरतलब है कि पूर्व में भी जिले के शासकीय चिकित्सालय में लापरवाही के मौत के मामले सामने आते रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews