जावद तहसील की महिला भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव, इलाका सील

जावद तहसील की महिला भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव, इलाका सील

नीमच।श्याम जाटव।

जावद तहसील मे कोरोना का पहला मामला आने से प्रशासन फिर अलर्ट हो गया है। आपको बता दे कि जावद तहसील के उमेदपुरा गांव की एक महिला भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव पाई गई । महिला जावद भी आई थी। 65 वर्षीय महिला का स्वास्थ्य खराब होने के चलते शनिवार को परिवार भीलवाड़ा हॉस्पिटल लेकर गया था, जहां पर जांच के दौरान महिला कोरोना पॉजिटिव पाया जाना बताया जा रहा है। वही मामले में नीमच जिला प्रशासन को खबर लगते ही स्वास्थ विभाग की टीम उमेदपुरा पहुंची इस महिला के परिवार को क्वॉरंटाइन किया गया। सूत्र की माने तो लगभग 15 से ज्यादा व्यक्तियो को क्वारंटन किया जा सकता है।

ऐरिये को किया सील— कोरोना पॉजीटीव मिलने पर प्रशासनिक अमला मय स्वास्थ्य विभाग के पहंच गया। टीम द्वारा मरीज के गांव के लोगों को भी ट्रैक किया जा रहा है। साथ ही महिला के सम्पर्क मे आये लोगो की जांच कर उम्मेदपुरा के उन सभी एरिया को सील किया गया है जहां महिला का आना जाना था वही सूत्रों की माने तो जावद के एक निजी क्लीनिक का नाम भी सामने आ रहा है जहा महिला ने इलाज करवाया था

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews