नीमच: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों का हंगामा, जिला अस्पताल के बाहर शव रख किया चक्काजाम

नीमच जिला अस्पताल के बाहर मनासा तहसील के कुछ परिजन महिला की मौत के बाद शव रोड पर रखकर चक्काजाम कर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर परिजनों को हटाया।
Neemuch

मध्य प्रदेश के नीमच में जिला अस्पताल के बाहर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। दरअसल, यहां मनासा तहसील के बालागंज गांव की विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद परिजन सड़क पर उतर गए और चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने विवाहिता के पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक को पति मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहा था। इसी से तंग आकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसी की गिरफ्तार की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर चक्का जाम किया गया।

जिला अस्पताल के बाहर चक्काजाम

मृतका के परिजनों ने जिला अस्पताल के कंट्रोल रूम के सामने चक्का जाम कर देना शुरू कर दिया। उन्होंने मृतका के पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता है। परिजनों ने यह आशंका भी जताई है कि इस प्रताड़ना से परेशान होकर या तो मृतका ने आत्महत्या की है या पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का ढोंग रचा है। प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों ने यह कहा कि जब तक पति की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पुलिस परिजनों को समझाइश देती हुई नजर आई। जैसे तैसे परिजनों को समझाकर पुलिस ने चक्काजाम खुलवाया तब कहीं जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।

पुलिस का क्या कहना

इस मामले में नीमच एडिशनल एसपी हेमलता अग्रवाल का कहना है कि विवाहिता की मौत के बाद परिजन रोड पर रखकर चक्का जाम कर रहे थे। उन्हें समझाइश दी गई है कि पोस्टमार्टम करने के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी। उसी के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews