नीमच: तेज बारिश बनी मुसीबत, गर्भवती महिला के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन, सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

नीमच: तेज बारिश बनी मुसीबत, गर्भवती महिला के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन, सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

नीमच, कमलेश सारडा। मध्यप्रदेश के नीमच (Neemuch) जिले में लगातार तेज बरसात के चलते लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। इसी प्रकार मनासा तहसील के रावरपुरा मनासा में गर्भवती महिला का रेस्क्यू आपरेशन किया गया। महिला को चलने में भी दिक्कत आ रही थी और अस्पताल पहुँचने के पुलिया को पार करना जरूरी था। लेकिन तेज बारिश के कारण पुलिया टूट गई थी। पुलिस प्रशासन और स्थानीय भाजपा विधायक माधव मारू के सहयोग से पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पूरे ऑपरेशन के दौरान माधव मारू वहीं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े… अडाणी ग्रुप NDTV में करीब 30% की हिस्सेदारी खरीदेगा, करोड़ों रुपये दांव पर लगाने के लिए है तैयार, जानें डीटेल

जिले के मनासा मंगलवार को कंजार्डा मनासा रोड पर रावतपुरा के समीप बनी पुलिया पर नदी के पानी का तेज बहाव होने की स्थिति में आवगमन बाधित रहा। ऐसी स्थिति में बेसदा की रहने वाली एक महिला को डिलवरी के लिए मनासा अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन पुलिया पर अधिक पानी होने के कारण एम्बुलेन्स नदी के उस पार घण्टो खड़ी रही। ऐसे में परिजनों से विधायक मारू से संपर्क किया और मदद की मांग की।

सूचना पर विधायक मारू और कर्मचारी तत्काल मौके पर एम्बुलेन्स और जेसीबी लेकर पहुँचे। प्रसूता महिला को जेसीबी में बिठाकर सुरक्षित नदी पार करवाई गई। दूसरे किनारे आने पर महिला को दूसरी एम्बुलेन्स से मनासा सरकारी अस्पताल भेजा गया। इस दौरान विधायक मारू ने पानी कम होने पर जल्द पुलिया की मरमम्त के निर्देश प्रशासन को दिए, ताकि आवागमन बाधित ना हो। इस दौरान नायाब तहसीलदार पड़दा सरपँच ओर कई ग्रामीण जन मौजूद रहे।

यह भी पढ़े… OnePlus Nord 3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, साथ आएंगे दमदार घड़ी और Earbuds, जरूर जान लें ये बातें

आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

23 अगस्त 2022 को कलेक्‍टर श्री मंयक अग्रवाल के निर्देशानुसार उपखण्‍ड मनासा और जावद में अतिवृष्‍टी, बाढ़ और  आपदा राहत के लिए कन्‍ट्रोल रूम स्‍थापित किये गये है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व मनासा श्री पवन बारिया ने बताया कि कन्‍ट्रोल रूम का दूरभाष नम्‍बर 07421-242058 है। अतिवृष्‍टी और बाढ़ से कोई भी अप्रिय स्थिति बनने पर तत्‍काल कन्‍ट्रोल रूम पर सूचना दी जा सकती है। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व श्री राजेन्‍द्रकुमार सिंह ने बताया कि जावद में स्‍थापित बाढ़ राहत कन्‍ट्रोल रूम का दूरभाष नम्‍बर 07420-232241 है। अतिवृष्‍टी एवं बाढ़ से संबंधित कोई भी अप्रिय स्थिति बनने पर कन्‍ट्रोल रूम पर सूचना दी जा सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews