Neemuch News : IPL मैच में सट्टा लगवाते 8 आरोपी गिरफ्तार, 02 करोड़ 75 लाख का हिसाब-किताब किया जब्त

Police Arrest Crime

Neemuch News : इन दिनों देशभर में IPL की धूम मची हुई है। इसी बीच नीमच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस की टीम ने IPL क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 02 लेपटाॅप, 01 कम्प्यूटर, 01 एलईडी टीवी, 13 मोबाईल, 1,50,940/- (एक लाख पचास हजार नौ सौ चालीस) रूपयें नगदी सहित लगभग 02 करोड़ 75 लाख का क्रिकेट हिसाब-किताब जब्त किया गया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि IPL 2024 क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा टीआईटी कॉलोनी, स्कीम न. 36-बी जाजू नगर एवं आईडीबीआई बैंक के पीछे रिसाला मस्जिद के पास संचालित किया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रिकेट बुकी हितेश गनवानी उर्फ हित्तु पिता राजकुमार गनवानी, राबर्ट उर्फ बाबा पिता एडगर मसीह एवं अशपाक उर्फ गुडडु पिता मुरादखान के मकान पर दबिश देकर सनराईज हैदराबाद एवं किंग्स इलेवन पंजाब पर क्रिकेट का सट्टा लगाते गिरफ्तार किया। जिनके पास से 02 लेपटाॅप, 01 कम्प्यूटर, 01 एलईडी टीवी, 13 मोबाईल, 1,50,940/- (एक लाख पचास हजार नौ सौ चालीस) रूपयें नगदी सहित लगभग 02 करोड़ 75 लाख का क्रिकेट हिसाब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। इसमें 03 मुख्य आरोपियों सहित 05 अन्य आरोपियों कुल 08 को गिरफ्तार किया जाकर 21 अन्य आरोपी नामजद किये गये है।

neemuch news

आरोपी हितेश गनवानी व राबर्ट से पूछताछ के दौरान उसके द्वारा मोनी ठाकुर के माध्यम से लाईन/आईडी लेकर एवं स्थानीय क्रिकेट मुख्य बुकी रवि अहिर के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा करना बताया गया। पुलिस थाना नीमच केंट ने आरोपियों के खिलाफ गेम्बलिंग एक्ट के तहत मामला पंजीबद्व किया गया है।

यह 8 आरोपी गिरफ्तार

1. हितेश उर्फ हित्तु पिता राजकुमार गनवानी उम्र 32 वर्ष निवासी टीआईटी कालोनी नीमच
2. राबर्ट मसीह उर्फ बाबा पिता एडगर मसीह उम्र 40 वर्ष निवासी स्कीम न. 36 नीमच
3. अशपाक उर्फ गुडडु पिता मुरादखान निवासी आईडीबीआई बैंक के पिछे रिसाला मस्जिद के पास नीमच
4. विनय चैरसिया पिता रमेशचन्द्र चैरसियाॅ निवासी लक्ष्मीबाई मार्ग नीमच
5. आकाश शर्मा पिता आलोक शर्मा निवासी पुरानी नगर पालिका नीमच
6. शीतल पिता सलील सनतावत निवासी बंगला न. 44 वार्ड न. 32 नीमच
7. सुनिल पिता नेमीचंद जैन निवासी बंगला न. 46 वार्ड न. 32 नीमच
8. शमशेर पिता मजीद खाॅ निवासी मस्जिद के पिछे कनावटी नीमच

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews