Neemuch News : मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा एक्शन, 2 करोड़ रुपये कीमत का डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

रतनगढ़ पुलिस ने डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि डोडाचूरा जावदा की ओर से ले जाकर राजस्थान ले जाया जा रहा था।
Neemuch News

Neemuch News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों पर कड़े एक्शन जारी हैं, मप्र पुलिस लगातार मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, इसी क्रम में नीमच पुलिस ने एक ट्रक से 20 क्विंटल डोडा चूरा नाजत किया है इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

2 करोड़ रुपये का डोडा चूरा जब्त 

नीमच एसपी अंकित जायसवाल के निर्देश पर रतनगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रतनगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नीम का खेड़ा के समीप एक ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई जिसमें 100 कट्टों में 20 क्विंटल अवैध डोडाचूरा था। जो कि करीब 2 करोड़ की कीमत का डोडा चूरा बताया जा रहा है।

ट्रक के साथ एक आरोपी भी गिरफ्तार 

रतनगढ़ पुलिस ने डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि डोडाचूरा जावदा की ओर से ले जाकर राजस्थान ले जाया जा रहा था। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि इतनी बड़ी मात्रा में डोडा चूरा कहां से भरा और कहां तस्कर देने जा रहा था।

[dgv_vimeo_video id=”972962001″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews