
Indore police arrested a chain snatcher.
Neemuch News : नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंजार्डा चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सयूवी लग्जरी कार से अवैध डोडा चूरा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वही मौके पर एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
यह है मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी कंजार्डा को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए चौकी के सामने आम रोड पर घेराबंदी कर एक्सयूवी कार एमएच 01 सीडी 2271 में अवैध रूप से परिवहन करते हुए 2 क्विंटल 24 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त किया है।

बता दें कि पुलिस ने 2 आरोपी निर्मल पिता रामचंद्र खाती मालवीय उम्र 33 साल निवासी आरामनगर कंजार्डा व राकेश बिश्नोई जोधपुर राजस्थान के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपियों से डोडाचूरा के स्रोत एवं अन्य आरोपी गणों के संबंध में पूछताछ जारी है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
