Neemuch News : चेतावनी देने के बाद नहीं हटाया अतिक्रमण तो तहसीलदार ने जेसीबी से हटवाया

Neemuch News : चेतावनी देने के बाद नहीं हटाया अतिक्रमण तो तहसीलदार ने जेसीबी से हटवाया

Neemuch News : नीमच जिले के सिंगोली नगर में मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन के नोटिस के बाद भी अवैध अतिक्रमण नहीं हटाने वाले के खिलाफ सिंगोली तहसीलदार राजेश सोनी के नेतृत्व में प्रशासन की कार्रवाई देखने को मिली है। जहां मुख्य मार्ग पर पूर्व पार्षद और भाजपा नेता के अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

यह है पूरा मामला

सिंगोली तहसीलदार राजेश सोनी से मिली जानकारी के अनुसार सिंगोली नगर में 600 मीटर का सड़क निर्माण होना है इसको लेकर 5 से 7 अवैध अतिक्रमणताओं को नोटिस थमाया गया था नोटिस के बाद कई अतिक्रमणताओं ने अपना अतिक्रमण हटा दिया लेकिन पूर्व पार्षद और भाजपा नेता श्याम लाल धाकड़ ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया।

[dgv_vimeo_video id=”836526079″]

जिसको लेकर आज तहसीलदार के साथ में नगरपालिका सीएमओ सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रशासन की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए मुख्य मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त किया गया।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”836526369″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews