Neemuch News: युवती पर दिन दहाड़े चाकू से हमला, सड़क पर पड़ी कराहती रही, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, आरोपी राउंडअप

Neemuch News

Neemuch News: नीमच शहर में दिन दहाड़े एक चाकूबाजी की घटना सामने आई है। एक युवक ने 19 वर्षीय युवती पर तीन से चार बार चाकू से वार कर दिए, हमले में युवती बुरी तरह से घायल हो गई। घटना की सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ युवती इलाजरत है। पुलिस ने आरोपी युवक को राउंडअप लिया है, आरोपी एनएसयूआई कार्यकर्ता बताया जा रहा है, घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी लगती है पुलिस जाँच कर रही है।

युवती के शहरी पर कई जगह चाकू से वार 

जानकारी के मुताबिक शहर के गांधी वाटिका के समीप केसरपुरा निवासी कुलदीप वर्मा नामक युवक ने 19 वर्षीय युवती पर चाकू से वार कर दिए जिसमें युवती बुरी तरह से घायल हो गई। युवती के हाथ और अन्य जगह चाक़ू से कई वार थे जिनसे खून बह रहा था, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया 

घटना प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है लेकिन नीमच टीआई सौरभ शर्मा का कहना है कि हमारी प्राथमिकता सबसे पहले घायल की जान बचाना होती है, उन्होंने जनता से भी अपील की है कि यदि आपको कोई घायल दिखे तो उसकी सिर्फ वीडियो ना बनायें बल्कि उसे अस्पताल पहुंचाए जिससे उसे इलाज मिल सके।

आरोपी युवक हिरासत में, बाताया जा रहा NSUI कार्यकर्ता 

टीआई सौरभ शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को राउंडअप  कर लिए गया है , उससे पूछताछ की जा रही है, फ़िलहाल युवती की हालत स्थिर है, उन्होंने कहा कि पुलिस सभी एंगल से मामले की जाँच करेगी मामला दर्ज कर लिया गया है, उधर इस मामले में आरोपी युवक एनएनयूआई का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”992845443″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews