
Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच जिले में दिनदहाड़े गुंडों द्वारा एक दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने और आरएसएस के पदाधिकारी सहित दो लोगों के साथ गम्भीर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से पूरे बाजार में दहशत का माहौल बना हुआ है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार वीर पार्क रोड़ बाजार में स्थित नारियल की दुकान पर बैठे व्यापारी संतोष रामनानी और उनका पुत्र मोहन रामनानी कामकाज कर रहे थे इसी दौरान 10-12 बदमाश वहां आये और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ कर सामान बिखेर दिया। घटनाक्रम होते देख वहां भीड़ जमा होने लगी, तब तक बदमाश फरार हो गये। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। जानकारी मिलने पर मौके पर सिंधी समाज के लोग बड़ी तादाद में एकत्रित हुए और थाने पहुंचे। उन्होंने एसपी और सीएसपी से मिलकर घटना की जानकारी दी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सीएसपी अभिषेक रंजन ने बताया कि दोनो घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है घटना के कारण की जांच की जा रही है। दुकान एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एकत्रित किये जा रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”982750742″]
इधर बताया गया है कि जिन दो लोगों के साथ मारपीट हुई है उनमें से एक आरएसएस के नगर सह कार्यवाह हैं। चर्चा है कि दुकान खाली कराने को लेकर यह मारपीट और तोड़फोड़ की गई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”982750266″]
