Neemuch News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 247 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा किया जब्त, तस्कर गिरफ्तार

bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जीरन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहाँ पुलिस ने ट्रक से ट्रक किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया है वहीं मौके से ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला

थाना जीरन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तस्कर ट्रक से अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। पुलिस ने महु नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के सामने आम रोड पर नाकाबंदी कर ट्रक नम्बर आरजे 07 जीए 5718 से आरोपी सोहनराम पिता हेमाराम जाट उम्र 35 साल निवासी इराली का बास गांव साथीन थाना पिपाड सीटी जिला जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 13 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 247 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया है। जिसकी कीमत 18,95,500/-रूपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। कि इसे कहाँ से लेकर आया और किसे देने जा रहा है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews