
Neemuch News : मंदिर में गंदगी फैलाने, प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने, तोडफोड़ करने और चोरी की खबरें अकसर सुनने को मिलती हैं। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के नीमच जिले के बघाना थाना क्षेत्र में चैतन्य महादेव मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा मांस के टुकड़े, ओर अंडे फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है!
बताया जा रहा है आज अल सुबह जब मंदिर का पुजारी मंदिर में पूजा करने पहुँचे तो देखा मंदिर में अलग-अलग जगह पर मांस के अवशेष ओर अंडे पड़े हुए थे। जिसकी सूचना रहवासियों ओर हिन्दू जागरण मंच के अजय सिंह कछावा को दी गई। और पुलिस को घटना से अवगत करवाया गया। जिसके बाद स्वयं बघाना थाना प्रभारी ने मंदिर पर पहुँच कर मंदिर को शुद्ध किया। वही बघाना पुलिस ने फिलहाल कुछ लोगो को राउंडअप किया है जिन से पूछताछ की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”1026201554″]
मंदिर में गोमूत्र का छिड़काव कर मंदिर का किया शुद्धिकरण
नीमच सीएसपी अभिषेक रंजन का कहना है जल्द ही मामले से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सभी से कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है। वही हिन्दू संगठन के लोगो ने मंदिर में गोमूत्र का छिड़काव कर मंदिर का शुद्धिकरण किया गया साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1026201882″]
