Neemuch News : पुलिस रिमांड पर मोस्ट वांटेड तस्कर कमल राणा ने उगले कई राज

Neemuch News : पुलिस रिमांड पर मोस्ट वांटेड तस्कर कमल राणा ने उगले कई राज

Neemuch News : मध्य प्रदेश राजस्थान का मोस्ट वांटेड 70 हजार का इनामी तस्कर कमल राणा व अन्य 4 साथी अब धीरे-धीरे तोते की तरह पुलिस के सामने अपने गुनाहों का राज उगल रहे हैं। 5 दिन पूर्व तस्कर कमल राणा सहित 5 लोगो को जयपुर क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के शिरडी से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की थी।

पुलिसकर्मियों की जा रही है जांच

बता दें कि जयपुर क्राइम ब्रांच की पुलिस पिछले डेढ़ माह से कमल राणा की तलाश मैं प्रयासरत थी। कमल राणा व साथियों की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से पुलिस रिमांड मांगा गया। इसके बाद से ही आरोपी पुलिस के सामने तोते की तरह राज उगल रहे हैं। पुलिस ने कमल राणा से जुड़े करीब 100 लोगों को सूचीबद्ध किया है। जिसमें नीमच के जीरन,चिताखेड़ा व राजस्थान प्रतापगढ़ के कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल है। जिनकी जांच की जा रही है।

सबसे महत्वपूर्ण बात इस पूरे मामले को बारीकी से क्राइम ब्रांच के एडीजी दिनेश एमएन खुद देख रहे है। सूत्रों के अनुसार कमल राणा की गिरफ्तारी के बाद से राणा से जुड़े कई लोग भूमिगत हो गए हैं। तो वही कुछ पुलिसकर्मी तनाव में दिख रहे हैं। वही प्रतापगढ़ पुलिस ने कमल राणा को फरारी काटने में मदद करने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews