
Neemuch News : नीमच जिले के चौधरी नर्सिंग होम हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना का लाभ नही मिलने पर मरीज के परिजन व उनके साथ आये अन्य लोगो ने हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। यह पूरा घटनाक्रम हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है की कुछ लोग स्टॉप के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे है। जिसके बाद डॉक्टर अभिषेक तिवारी ने वीडियो के आधार पर डॉक्टर प्रोटेक्शन के तहत सिटी थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”807051192″]
पुलिस मामले की कर रही है जांच
जानकारी के अनुसार 5 मार्च को हॉस्पिटल में हार्ट से संबंधित दर्द को लेकर महेश जाटव नाम का व्यक्ति हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। जिसके बाद आज मरीज की छुट्टी को लेकर परिजन हॉस्पिटल में पहुँचे थे। लेकिन आयुष्मान योजना में पात्रता नही होने के चलते यह बवाल बताया जा रहा है। पूरे मामले में नीमच सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”807051367″]
[dgv_vimeo_video id=”807051473″]
