Neemuch News : शिकायतों की माला पहनकर कलेक्टर के पास पहुंचा व्यक्ति, पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग

अब वे फिर से भोपाल जाएंगे और मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस भ्रष्टाचार की शिकायत करेंगे। फिलहाल प्रशासन ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया है।
neemuch news

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले की कांकरियातलाई पंचायत में हुए भ्रष्टाचार को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ एक व्यक्ति सैकड़ों आवेदनों की माला पहनाकर कलेक्टर के पास पहुंचकर शिकायत की है। जिसमें उसने बताया कि पंचायत में करोडों के विकासकार्य कागजों में हुए धरातल पर कुछ नहीं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मुकेश प्रजापति ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत की है कि कांकरियातलाई में करोडों के विकासकार्य कागजों में हुए मगर धरातल पर निर्माण कार्य नहीं करवाया गया। सरपंच और उसके पति ने जो भ्रष्टाचार किया उसकी तथ्यात्मक शिकायतें पिछले पांच साल से कर रहा हूं। यहां तक कि तहसीलदार ने जिस जांच प्रतिवेदन में भ्रष्टाचार पाया, अब सीईओ और प्रशासन के अधिकारी उस पर भी फिर जांच का आश्वासन दे रहे हैं। नीमच से भोपाल तक इस अवधि में सैकड़ों शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन लगातार लीपापोती हो रही है।

[dgv_vimeo_video id=”968939573″]

मुकेश का कहना है कि अब वे फिर से भोपाल जाएंगे और मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस भ्रष्टाचार की शिकायत करेंगे। फिलहाल प्रशासन ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया है। लेकिन मुकेश चुप बैठने वालों में से नहीं है उनकी मांग है कि सरपंच, उसके पति और जो अधिकारी लीपापोती कर रहे हैं उन्हें जेल होनी चाहिए।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”968938768″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews