
Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक किसान के खेत से खड़ी अफीम की फसल से पके बीना चीरे के डोडे करीब पांच आरी के डोडा बदमाश उड़ा ले गए। घटना की जानकारी के बाद अफीम किसानों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
यह है मामला
दरअसल घटना नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र की है जहां पर रविवार सोमवार की मध्यरात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा दलपतपुरा रोड स्थित खेत में खड़ी फसल से 5 आरी के अफीम डोडे चुरा ले गए हैं। किसान ने अगले दिन दोपहर में अपने खेत पर जाकर देखा तो किसान के होश उड़ गए और अफीम फसल पर से डोडे गयाब थे। पीड़ित किसान बालूराम पाटीदार ने जीरन थाना पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।
[dgv_vimeo_video id=”803042340″]
अफीम के तस्कर हुए सक्रिय
गौरतलब है कि जीरन थाना क्षेत्र में कुख्यात तस्कर कमल राणा का बोलबाला है। कमल राणा की गतिविधियों को लेकर कई बार मुद्दा उठ चुका है। पूर्व में भी अफीम चोरी की घटनाएं जिले हो चुकी है ओर इन दिनों अफीम निकालने का कार्य भी चल रहा है ऐसे में तस्कर भी इसको लेकर सक्रिय हो चुके हैं।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”803043215″]
