Neemuch News : कपड़े धोने गई महिला का पैर फिसलने से पानी मे डूबकर हुई मौत

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची है।

यह है मामला

महिला बसंती बाई पति शंकर लाल गुर्जर (50) बुधवार को अपने खेत पर गई थी। फिर रोजाना की तरह वह खेत के पास बने तालाब पर कपड़े धोने पहुंची। उसी समय उसका पैर फिसला, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही रामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए रामपुरा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews