
नीमच, कमलेश सारडा। मध्यप्रदेश के नीमच में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी एक बेटी हादसे में घायल हो गई। दरअसल नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौथ खेड़ा फंटे के यहां क्रॉसिंग के दौरान मंदसौर की ओर से तेज गति से हवा में बातें करती आ रही इनोवा कार ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी।
[dgv_vimeo_video id=”719540641″]
यह भी पढ़े… भोपाल : दिग्विजय सिंह के आरोप, प्रतिशोध की भावना से बनाए जा रहे आपराधिक प्रकरण
जिसमें मौके पर ही बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गई जबकि उनकी एक बेटी इस घटना में घायल हो गई जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वही घटना के बाद मौके से कार सवार किसी और से लिफ्ट मांग कर फरार हो गया। मृतक दंपति मनासा के धोबी मोहल्ले के निवासी हैं पति का नाम विजय और पत्नी का नाम निर्मला है वहीं घायल बेटी का नाम पलक बताया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”719540830″]
