Neemuch News : अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल, देसी कट्टा के साथ 7 जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस ने दोनो आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इधर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इन अवैध हथियारों को कहाँ से लेकर आए और किसे बेचने जा रहे थे।
Police Arrest Crime

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देशी पिस्टल मय 05 राउंड तथा एक देशी कट्टा 15 बोर मय 02 राउंड व वाहन बरामद किए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

दरअसल, मामला थाना नीमच सिटी क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति अलग-अलग वाहन से अवैध हथियार लेकर घूम रहे है। पुलिस ने टीम का गठन कर क्षेत्र में दबिश दी तो आरोपी रोशन पिता बाबुलाल उर्फ दर्शन सिह बांछडा निवासी हिंगोरियाके कब्जे से एक देशी पिस्टल 05 कारतूस के साथ धर दबोचा है। साथ ही एक बाइक भी बरामद की है। वहीं पुलिस को एक और गोपनीय सूचना प्राप्त होने पर आरोपी मोहम्मद तरबेज पिता आला मोहम्मद गोरी निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेडा के कब्जे से एक देशी कट्टा 15 बोर मय 02 राउंड व स्कूटी को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

accused arrested

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनो आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इधर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इन अवैध हथियारों को कहाँ से लेकर आए और किसे बेचने जा रहे थे।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews