नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Neemuch News : नीमच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को हैदराबाद के तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसपर अप. क्र. 226/2023 धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, 15 जून को फिरयादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी कि आरोपी ने विदेश मलेशिया देश में पैकिंग कम्पनी में काम दिलाने के लिये प्रत्येक व्यक्ति से 01 लाख 60 हजार रूपये लिए गए।

नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

जिसके बाद कमीशन के तौर पर पैसे लेकर गुजरात की कम्पनी के मार्फत चारों व्यक्तियों को बैंकाक तक का पर्यटक विजा दिलवाकर पानी के रास्ते मलेशिया देश में भिजवा दिया है। पुलिस थाना जावद पर अप. क्र. 226/2023 धारा 420 भादवि का आरोपी मोहम्मद हबीबुद्धीन के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया। साथ ही, उससे पुछताछ की जा रही है।

ये लोग रहे शामिल

इस कार्य में चौकी प्रभारी नयागॉव सउनि रामपालसिंह राठौर, सउनि हरिसिंह सिसौदिया, प्रआर प्रशान्त जयन्त व सायबर सेल से प्रआर प्रदीप शिन्दे, आर. लखन प्रताप सिंह एवं आर. कुलदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews