
Neemuch News : नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में 2 क्विंटल 80 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा, ट्रेक्टर ट्राली सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, आरोपी से पुछताछ जारी है।
मुखबिर द्वारा मिली सूचना
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक ट्रेक्टर ट्राली भादवामाता, भरभडिया हाईवे से होता हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर सगराना तरफ जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेक्टर ट्राली की तलाशी लेते उसमें 14 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे में कुल 02 क्विंटल 80 किलो ग्राम डोडाचुरा जब्त किया।
ये लोग रहे शामिल
फिलहाल, आरोपी के खिलाफ 351/23 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसे रिमांड में लेकर पुछताछ की जा रही है। इस दौरान निरी. योगेन्द्र सिंह सिसौदिया, उनि शिशुपाल सिंह गौर, सउनि कैलाश कुमरे प्रआर 214 प्रकाश सिनम, प्रआर. 241 राजेश शर्मा, आर. 452 कुशलपाल आर. 544 मन्नु जाट, आर.453 चालक राजेश धाकड का विशेष योगदान रहा।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

