नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

shahdol news

Neemuch News : नीमच जिला आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है। इसी क्रम में एक बार फिर रतनगढ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए 160 किलोग्राम डोडाचूरा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से इको कार भी बरामद किया गया है। फिलहाल, आरोपी से पुछताछ की जा रही है। साथ ही, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुछताछ जारी

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि माण्डा परपडिया रोड के पास ग्रे रंग की इको कार में अवैध मादक पदार्थों का परिचालन किया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबन्दी कर ग्रे रंग की इको कार को रोककर उसकी तलाशी ली। जिसमें 10 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ कुल 160 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया गया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी का नाम रायसिंग उम्र 28 साल निवासी ग्राम दांतोली पुलिस थाना मनासा का निवासी बताया जा रहा है।

ये टीम रही शामिल

इस दौरान थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक शिवकुमार यादव एंव उनकी टीम सउनि कैलाश राठौड, आरक्षक संदीप जाट, आरक्षक मोहनप्रकाश, आरक्षक कृष्णा धाकड, आरक्षक हिमान्शु परमार, आरक्षक रामरतन मालव, आरक्षक संजयसिंह चौहान, आरक्षक तेजकरण और आरक्षक राहुल सिंह शक्तावत का सराहनीय योगदान रहा।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews