नीमच पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 11 क्विंटल डोडाचूरा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

नीमच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई है। पढ़ें विस्तार से...
Neemuch News

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने डोडाचूरा के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, मामला चौकी सरवानिया महाराज का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ट्रक के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा का परिवहन किया जा रहा है। जिसपर कार्रवाई की गई।

मुखबिर से मिली सूचना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया। जिसके बाद नीमच-सिंगोली रोड पर नाकाबंदी की गई और अशोक लीलैंड कंपनी के ट्रक की तलाशी ली गई। इस दौरान 11 क्विंटल 20 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया है। साथ ही ट्रक को जब्त कर पुलिस थाने में रखा गया है। बता दें कि जब्त पदार्थों की अनुमानित कीमत 32 लाख रुपये आंकी गई है।

मामला दर्ज

वहीं, पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास उम्र 22 साल और अभिषेक उम्र 22 साल के रूप में हुई है, जो कि रतलाम जिले के धराड़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उनसे पूछताछ जारी है। तस्करी को लेकर कड़ी जांच-पड़ताल की जा रही है।

नीमच, कमलेश सारडा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews