
Neemuch News : मध्य प्रदेश की नीमच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि यह कार्रवाई थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में की गई है। फिलहाल, पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एम.डी. लेकर फोरलाईन रोड से राजस्थान की ओर जा रहे हैं। जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर तलाशी अभियान चलाया गया, जहां 2 व्यक्ति बाइक पर आते हुए पकड़े गए। जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया।
पूछताछ जारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान रतनसिंह उम्र 28 साल निवासी ग्राम सागरिया, थाना मंगलवाड, जिला चित्तोडगढ और दिनेश उम्र 31 साल, निवासी ग्राम होली, थाना मावली, जिला उदयपुर के रुप में की गई है। दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। फिलहाल, दोनों से पूछताछ जारी है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

