Neemuch News: नीमच पुलिस ने की कार्रवाई, IPL क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार 

नीमच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं विस्तार से...
Singrauli News

Neemuch News : मध्य प्रदेश की नीमच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 1 एप्पल फोन, 1 एंड्राइड फोन सहित करीब 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। जिस पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से…

मुखबिर से मिली सूचना

बता दें कि पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआं और आईपीएल के दौरान लगने वाले क्रिकेट सट्टे पर सख्ती से अंकुष लगाने के निर्देष दिए है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर थाना नीमच केंट और थाना बघाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान फरार आरोपी हरीश पारवानी, उम्र 46 साल को गिरफ्तार कर लिया है जोकि सिद्वी विनायक कालोनी बघाना का रहने वाला है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले भी की गई है कार्रवाई

बता दें कि इससे पहले मुखबिर की सूचना पर बीते 9 अप्रैल को टीआईटी कालोनी स्थित मकान पर दबिश देकर हितेश गनवानी को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से 1 लेपटाॅप, 1 एलईडी टीवी, सेट टाॅप बॉक्स, 8 मोबाईल, 1,870 रूपये नगदी सहित लगभग 2 करोड़ से ज्यादा का क्रिकेट हिसाब जब्त किया है। साथ ही मामले में 9 अन्य आरोपी नामजद किए। जिनमें से 5 आरोपी गिरफ्तार किये गए थे।वहीं, 21 अप्रैल को भी ऑनलाइन वेबसाइट लोटस 365 के जरिए सट्टा लगाते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पुछताछ करने पर मामले में अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए थे जोकि फर्जी तरीके से सिम लेकर अलग-अलग शहरों के लोगों से फर्जी बैंक अकाउन्ट बनाकर कस्टमर को डाटा दे रह थे। उस दौरान 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिनके पासे से मोबाइल फोन, लेपटाॅप, एटीएम, चेकबुक, बैंक पासबुक एवं पेनड्राईव बरामद की गई थी।

सराहनीय भूमिका

पूरे मामले में थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक विजय सागरिया, उनि. शंभु सिंह चुण्ड़ावत, प्रआर. ज्ञानचंद यादव, प्रआर. प्रदीप शिन्दें, प्रआर. आदित्य गौड़, आर. लखन प्रताप सिंह, आर. कुलदीप सिंह, आर विश्वेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही। बता दें कि जिले में इन दिनों पुलिस द्वारा ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews