
Neemuch News : मध्य प्रदेश की नीमच पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसपर अपराध क्रमांक 260/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
जीरन थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला जीरन थाना क्षेत्र का है। जब थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी और नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लोडिंग टेम्पो में नीले त्रिपाल से ढक कर 4 सफेद प्लास्टिक के कट्टों में भरकर अवैध मादक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर उक्त स्थान पर भेजा गया। चेकिंग के दौरान 72 किलोग्राम डोडाचुरा जब्त किया गया। जिसकी कुल किमती 9,00,000/- रूपये बताई जा रही है।
पूछताछ जारी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राहुल पिता भेरूलाल अहीरवार निवासी जीरन बताया जा रहा है। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है। इस कार्य निरीक्षक मनोज सिंह जादौन थाना प्रभारी और थाना जीरन पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
नीमच, कमलेश सारड़ा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

