नीमच में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 12 सटोरियों को दबोचा, कैश भी बरामद

नीमच में कैंट थाना पुलिस की सटोरियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई देखने को मिली। पुलिस ने ईदगाह क्षेत्र में चल रहे जुए अड्डे पर कार्रवाई कर 12 लोगों गिरफ्तार किया।
Neemuch

नीमच के ईदगाह क्षेत्र में कैंट थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने यहां अवैध जुए के अड्डे पर छापा मारते हुए मौके से 12 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से ताश के पत्तों के साथ 40580 रुपए नगद जब्त किए गए।

बता दें कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस ने बंद ऑटो में सवार होकर ईदगाह के पीछे चल रहे हैं जुए के ठिकाने पर अचानक दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी को देखते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। लेकिन भागने की कोशिश कर रहे सभी सटोरियों को पुलिस ने पकड़ लिया।

मुखबिर की खबर पर कार्रवाई

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कैंट थाना पुलिस के उप निरीक्षक भगवत सिंह को मोबाइल के जरिए यह सूचना मिली थी की ईदगाह क्षेत्र में जुआ संचालित किया जा रहा है। यहां सटोरी हार जीत का दांव लगाकर गोड़ी दाना फेंक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

फिल्मी अंदाज में पहुंची पुलिस

मामले की जानकारी लगते ही एएसआई अनिल पुरोहित के साथ आरक्षक मधुसूदन, राहुल, राजेश, प्रहलाद, कपिल, दशरथ, विक्रम, भानु प्रताप, सुरेश, पंकज पाटीदार, ईश्वर और देवेंद्र की विशेष टीम बनाई गई। सटोरियों को भनक ना लगे इसके लिए पुलिस की ये टीम फिल्मी अंदाज में बंद ऑटो में बैठकर मौके पर पहुंचे और चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।

आरोपियों को भेजा जेल

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से अमजद खान, शरीफ कुरैशी, इमरान कुरैशी, सद्दाम कुरैशी, शाहिद कुरैशी, मुबारक कुरैशी, शाहिद, रफीक हुसैन, मिरासी और शशांक जायसवाल सहित 12 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इन सभी के विरुद्ध वैधानिक धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews