
Neemuch News : नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ 200 किलोग्राम डोडाचुरा जब्त किया है। साथ ही सिल्वर रंग का आयसर ट्रैक्टर ढाली के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पजीबद्ध किया है। बता दें कि प्रकरण में आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ जारी है।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
दरअसल, पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के परिवहन के संबंध में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाया। तभी मेलानखेडा आम रोड पर घेराबंदी कर सिल्वर रंग का आयसर टैक्टर ट्राली की तलाशी के दौरान 200 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। जिसे बोरे के निचे छिपाकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा। वहीं, आरोपी की पहचान बला उर्फ बलराम पिता मांगीलाल बंजारा उम्र 50 साल निवासी उचेड थाना मनासा के रुप में की गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

