Neemuch News: नीमच पुलिस ने ड्रग माफियाओं पर कसा शिकंजा, 3 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Arrest

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले के इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने ड्रग्स माफियाओं पर कड़ा शिकंजा कसा है। दरअसल, पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल एक आरोपी की संपत्ति को फ्रीज कर लिया गया है। बता दें कि यह कार्रवाई सफेमा यानि स्मगलर्स एन्ड फॉरेन एक्सचेंज मेनिपुलेटर्स एक्ट के तहत की गई है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से पूरा मामला…

SP ने दी ये जानकारी

तस्करी के आरोपी दशरथ केरी के बाद तस्कर शौकीन धाकड़ पर कार्रवाई की गई है, जोकि रतनगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिस पर कई मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत शिकायत दर्ज हैं। बता दें कि आरोपी अंतरराज्यीय तस्कर है। जिसकी अवैध संपत्ति को सफेमा एक्ट के दायरे में लिया गया और कार्रवाई करते हुए सफेमा कोर्ट द्वारा आरोपी की 3 करोड़ की प्रॉपर्टी को फ्रीज कर लिया गया है। फिलहाल, मामला न्यायालय में चलेगा, जहां तस्कर की प्रॉपर्टी का ब्यौरा मांगा जाएगा। वहीं, अगर ब्यौरा नहीं दिया गया तो सफेमा कोर्ट द्वारा तस्कर की प्रॉपर्टी पर कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है- अंकित जायसवाल, SP, नीमच

[dgv_vimeo_video id=”942695524″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews