जावद थाने में पदस्थ ASI वीरेंद्र बिसेन को नीमच SP ने किया लाइन अटैच, जानें पूरा मामला

mp election, indore news

Neemuch News : नीमच एसपी ने बड़ा कदम उठाते हुए जावद थाने में पदस्थ एएसआई वीरेंद्र बिसेन को लाइन अटैच कर दिया है। दरअसल, मामला दहेज प्रताड़ना का है, जब पत्नी के साथ पति द्वारा बर्बरता का वीडियो सामने आया था। जिसकी शिकायत के बाद भी एएसआई द्वारा लेट-लतिपी की गई। जिसे संज्ञान में लेते हुए लाइन किया गया है।

जानें पूरा मामला

एक महिला पर पति द्वारा बर्बरता का मामला सामने आया है, जहां दहेज के लिए पति ने अपनी ही पत्नी को पानी से भरे कुएं में धकेल कर रस्सी के सहारे छोड़ दिया। इस घटना को पति ने खुद अपने मोबाइल में कैद किया, जिसके वायरल होते ही हड़कंप मच गया है। जिसमें हैवान पति ने दहेज़ के लिए अपनी ही पत्नी को रस्सी से बांधकर कुएं में लटका दिया, पत्नी मिन्नतें करती रही लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा।

किरपुरा गांव की घटना

घटना जावद थाना क्षेत्र के किरपुरा गांव की है, जहां रहने वाला राकेश पिता रामचंद्र कीर दहेज के लिए अपनी पत्नी को आए दिन प्रताड़ित करता रहता है। इस बार तो उसने हद ही कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवारवालों के हस्तक्षेप के बाद महिला को बाहर निकाला गया। ससुराल में प्रताड़ना झेलने के बाद महिला ने अपने मायके जाकर आप बीती सुनाई। साथ ही थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, जावद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews