MP News : सूरजकुंड में डूबने से नीमच के युवक की मौत, मामला दर्ज

राजस्थान व एसपी की संयुक्त पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुँच कर मृतक के शव को सूरजकुंड से बाहर निकाला गया, और पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
MP News : सूरजकुंड में डूबने से नीमच के युवक की मौत, मामला दर्ज

MP News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में आज हरियाली अमावस्या पर एक दुखद घटना सामने आई है। सुखानंद धाम के सूरजकुंड में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि सूरजकुंड कनेरा राजस्थान थाना क्षेत्र में आता है। जहां पर कुछ युवक नहाने गए थे। जिसमे नीमच सिटी निवासी जगदीश पिता हरिओम माली 20 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी आग की तरह फैली इलाके में सनसनी फैल गई। वही राजस्थान व एसपी की संयुक्त पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुँच कर मृतक के शव को सूरजकुंड से बाहर निकाला गया, और पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष के अनुसार सैकड़ो की संख्या में अमावस्या को सुखानंद धाम पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए व झरने का लुफ्त उठाने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। वही सुखानंद धाम के ऊपर बने सूरजकुंड में भी लोग नहाने के लिए जाते है। जहाँ पर 3 साल पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews