नेहरू युवा केन्द्र एवं जिला पंचायत द्वारा गंदगी मुक्त कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं ने ली शपथ

नेहरू युवा केन्द्र एवं जिला पंचायत द्वारा गंदगी मुक्त कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं ने ली शपथ

नीमच, रामेश्वर नागदा।  नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार), नीमच एवं जिला पंचायत द्वारा यूथ वालंटियर्स द्वारा आनन्द वाटिका परिसर में गन्दगी मुक्त भारत अभियान के तहत साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

युवाओं ने वाटिका में उगी गाजर घास उखाड़ी एवं झाड़ू लगाकर पूरे परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका जट, जिला पंचायत अतिरिक्त सीईओ अरविन्द डामोर व जिला युवा अधिकारी शालिनी तिवारी ने उपस्थित युवाओ को नशामुक्ति , फिट इंडिया एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। शालिनी तिवारी ने कहा की प्रधानमंत्री के ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया एवं फिट इंडिया अभियान को युवाओं के माध्यम से चलाते हुए गन्दगी मुक्त भारत व स्वस्थ भारत का सन्देश दिया जा रहा है। इस अवसर पर लेखापाल अरविन्द सक्सेना ,सुशील डोराई, सुनील तिवारी, नेशनल यूथ वालंटियर प्रवीण राठौर,अजय सेन, रितेश टेलर, कविता शर्मा, अर्पिता पामेचा, खुशबू पाटीदार, राहुल कछावा सहित अनेक युवा उपस्थित थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews