
Neemuch News : नीमच पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने एक पहल की है। जिसमें तीन दिवसीय जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके तहत, पूरे जिले में थाना लेवल पर जनसुनवाई की जाएगी। जिसका शुभारंभ मंगलवार को किया गया। बता दें कि शिविर का उद्देश्य दूरदराज से आने वाले लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए लिया गया है क्योंकि वो अपनी शिकायत लेकर जिला मुख्यालय लेकर पहुंचते थे। साथ ही, उन्हें भटकना और परेशान नहीं होना पड़ता था।
[dgv_vimeo_video id=”830078232″]
समस्या का होगा तत्काल निराकरण
इस कार्यक्रम के दौरान थाना लेवल पर ही टीआई व अन्य अधिकारी शिकायतकर्ता की सुनवाई करेंगे। संभवत तत्काल ही उसका निराकरण भी किया जाएगा। अक्सर ऐसा देखने को मिला है कि जो दूरदराज के ग्रामीण जो होते हैं उन्हें अपनी समस्या को सुलझाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उन्हें नीमच जिला मुख्यालय ही आना पड़ता था लेकिन अब उन्हें अब भटकना नहीं पड़ेगा।
[dgv_vimeo_video id=”830078110″]
अपने क्षेत्र में होगी जनसुनवाई
अब वो अपने क्षेत्र के थाने में जाकर भी अपनी शिकायत जनसुनवाई में अधिकारी को बता कर सकते हैं। इसके बाद उनका तत्काल निराकरण भी किया जाएगा। फिलहाल, जिले में 1 दिन में ही सैकड़ों शिकायतें पुलिस को मिली है और उनमें से कई लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

