
Neemuch New SP : मध्यप्रदेश के नीमच में नवागत एसपी अमित तोलानी ने आज पदभार ग्रहण किया। बता दें कि नीमच से स्थानांतरित होकर इंदौर नगरीय पुलिस के सहायक आयुक्त बनाए गए सूरज कुमार वर्मा ने उन्हें पदभार सौंपा और फूल का गुच्छा देकर नए एसपी का स्वागत किया।
[dgv_vimeo_video id=”811950335″]
अपराधों पर अंकुश के लिए करेंगे कार्रवाई
इस अवसर पर मीडिया से परिचय भेंट के दौरान एसपी तोलानी ने कहा कि, वो मादक पदार्थ की तस्करी, संगठित अपराधों, महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश के लिए प्रभावी कार्रवाई करेंगे। खासतौर पर तस्करी के विरुद्ध हमारा संगठित प्रहार होगा। यातायात की व्यवस्था को सुगम, व्यवस्थित बनाने के लिए योजनाबद्ध कार्य करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”811950230″]
स्टूडेंट्स को गाइड करना है पसंद
आगे उन्होंने कहा कि, जो भी पुलिसकर्मी व्यवस्था के विपरीत आचरण करते हैं उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, एसपी तोलानी विद्यार्थियों को मोटिवेट करने में खास रुचि रखते हैं। वे मोटिवेशन को लेकर सोशल मीडिया पर भी बेहद सक्रिय रहते हैं। इस मामले में उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गाइड करना पसंद है। विद्यार्थियों के लिए सदैव बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

