नीमच में राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर जिला जज ने बाछड़ा समुदाय की पढ़ी लिखी बालिकाओं को दिया प्रशंसा पत्र

neemuch

Neemuch News: मध्यप्रदेश के नीमच मे आज यानी बुधवार को जनशोर्य NGO व जिला विधिक प्राधिकरण सेवा के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बाछड़ा समुदाय नीमच-मंदसौर जिले की ऐसी 55 बालिका जो अपनी समाज की क्रुप्रथा से दूर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए अलग-अलग स्थानों पर काम कर रही है उनको जिला जज के द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। बता दें ये इन बालिकाओं में से कोई आगनवाड़ी में है तो कोई NGO में काम कर रही है।

कानून के दायरे में हर संभव मदद की जाएगी- जिला जज

जिला जज ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सामाजिक क्रुप्रथा से दूर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए ईमानदारी से मेहनत करना है। यदि कोई गलत नीयत से तुम्हे छूने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ आवाज उठाना है। साथ ही कहा कि यदि किसी भी तरह की मदद चाहिए तो कानून के दायरे में हर संभव मदद की जाएगी।

देह का व्यापार कराने की है कुप्रथा

गौरतलब है कि नीमच-मंदसौर जिले में बाछड़ा समुदाय में सदियों से क्रुप्रथा चली आ रही है, जिसमे नाबालिक व बालिक लड़कियों से देहव्यापार करवाया जाता है। वहीं अब कुछ हद तक तस्वीरे बदलते हुई दिखाई दे रही हैं।

[dgv_vimeo_video id=”906019201″]

[dgv_vimeo_video id=”906019682″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews